स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने किया पार्टी के आधार स्तंभों का सम्मान,जिला अध्यक्ष ने लहराया पार्टी ध्वज

आगर मालवा-जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव द्वारा पार्टी ध्वज फहराकर राष्ट्रगीत गाया गया।
श्री यादव ने कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के इतिहास ओर देश की आजादी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के योगदान के बारे में बताया। वरिष्ठ कांग्रेसी राव नरेंद्र सिंह दरबार, सत्यनारायण अटल, शफी पटेल, हकीम नेताजी, श्रीमती इंदुबाला बिलरवाल, अब्दुल वाहब मुल्तानी आदि का स्वागत शाल श्रीफल से किया गया।कार्यक्रम में 
जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर ,ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव गुड्डू लाला,आगर ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश पटेल,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोजमेरी डंडेल, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शीतल जैन,मंडलम अध्यक्ष एवं पार्षद देवेन्द्र वर्मा ,कमल जाटव, जितेंद्र भंडारी, सिरोज मेव, भरत जयसवाल, सेवा दल जिला अध्यक्ष अनिल सोलंकी, एनएसयूआई राष्टीय सचिवअंकुश भटनागर ,अ.जा. मोर्चा जिला अध्यक्ष गोरीशंकर सूर्यवंशी, नारायण सिंह आवर , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी फारूकी, अल्पसंखयक जिला अध्यक्ष साहिल खान, पवन कारपेंटर,  सतीश शास्त्री, पाचारुंडी सरपंच राकेश मालवीय, पूर्व पार्षद इंदुबाला बिलरवान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत कुंछल,पारस दादा,पूर्व पार्षद इरशाद भाई, अशोक वेरायटी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष शमीउल्ला कुरैशी ने किया।आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने माना। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमित आजमेरा ने दी।


Popular posts from this blog

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

कलेक्टर-एसपी ने वोट देकर मतदाताओं से मतदान की अपील

सिद्धार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल में मकर सक्रांति पर्व मनाया